दरभंगा/ निशांत झा : शहर के बंगलागढ़ स्थित पूर्व महापौर एवं वरिष्ठ राजद नेता ओमप्रकाश खेड़िया और पूर्व महापौर बैजयंती देवी खेड़िया के आवासीय परिसर में सोमवार को 89वें श्री गणेश जन्मोत्सव की शुरुआत हुई। छह दिवसीय पूजनोत्सव का शुभारंभ वैदिक विधि-विधान और मंगलाचरण के साथ किया गया। प्रधान पुरोहित पंडित महेश ठाकुर के पौरोहित्य […]
दरभंगा
लनामिवि, दरभंगा के एनएसएस कोषांग द्वारा सात दिवसीय ‘युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण शिविर’ छठे दिन जारी
कल 14 सितंबर को होगा तीसरे प्रशिक्षण शिविर का समापन, सभी सहभागी प्रतिभागी स्वयंसेवकों को दिए जाएंगे प्रमाण पत्र दरभंगा:ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के राष्ट्रीय सेवा योजना कोषांग के तत्त्वावधान में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना के सौजन्य से विश्वविद्यालय परिसर में दरभंगा जिला के 200 स्वयंसेवकों का सात दिवसीय आवासीय ‘युवा […]
दिल्ली मोड़ बस स्टैंड एवं मदारपुर में निर्माणाधीन नाला कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
बस स्टैंड निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश,नियमित मॉनिटरिंग पर दिया जोर दरभंगा, 13 सितंबर 2026 :-जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा आज दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन सहित विभिन्न […]
15 सितम्बर को जिले के 35 पंचायत एवं 12 नगर निकायों में आयोजित होंगे सहयोग शिविर
15 सितम्बर को आयोजित होगा सहयोग शिविर सदर प्रखण्ड के कंसी/वासुदेवपुर पंचायत तथा दरभंगा नगर निगम के वार्ड नम्बर – 08 एवं 41 में अपर समाहर्त्ता (लो.शि.नि) की अध्यक्षता में आयोजित होगी सहयोग शिविर दरभंगा, 13 सितंबर 2026 :-मुख्य सचिव बिहार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त […]
शहरी गैस वितरण परियोजना अंतर्गत डीआरएस,डीसीयू एवं सीएनजी स्टेशन निर्माण हेतु चयनित स्थलों का डीएम ने किया निरीक्षण
दरभंगा, 13 सितंबर 2026 :-शहरी गैस वितरण परियोजना के अंतर्गत पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन को शीघ्र चालू करने के उद्देश्य से भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा शहर में प्रस्तावित डीआरएस (डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटिंग स्टेशन), डीसीयू (डिस्ट्रीब्यूशन कंट्रोल यूनिट) एवं सीएनजी स्टेशन के निर्माण हेतु चयनित स्थलों का निरीक्षण आज जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार […]
सिविल सर्जन कार्यालय एवं जिला स्वास्थ्य समिति के विभिन्न कार्यालयों का डीएम ने किया निरीक्षण
दरभंगा, 13 सितंबर 2026 :- जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा आज सिविल सर्जन कार्यालय, जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध विभिन्न कार्यालयों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों में उपलब्ध व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं कार्यालय परिसर के समुचित रख-रखाव का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय परिसर में लंबे […]
बिहार निर्वाचन परिसीमन एवं पुनर्संरचना समिति का दायित्व मिलने पर ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल का सम्मान
दरभंगा। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला अध्यक्ष सह दरभंगा ग्रामीण के विधायक ईश्वर मंडल को बिहार निर्वाचन परिसीमन एवं पुनर्संरचना समिति, दरभंगा प्रमंडल की जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय लोगों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने विधायक को सम्मानित करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में […]
बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना के सौजन्य से लनामिवि, दरभंगा के एनएसएस कोषांग द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण पांचवें दिन जारी
दरभंगा:ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के दिशा-निर्देश में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना के सौजन्य से सात दिवसीय आवासीय ‘युवा आपदा मित्र’ प्रशिक्षण जुबिली हॉल में जारी रहा। शिविर का प्रारंभ राष्ट्रगीत एवं एनएसएस लक्ष्य-गीत से हुआ, जबकि समापन राष्ट्रगान से हुआ। शिविर […]
शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यों की आयुक्त ने की विस्तृत समीक्षा
दरभंगा, 11 सितंबर 2026 :- आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रमंडलीय सभागार, दरभंगा में शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दरभंगा प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, तीनों जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा सहित शिक्षा विभाग […]
मा. प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर दरभंगा में दिव्यांगजनों के लिए 17 से 19 सितंबर तक आयोजित होगा परीक्षण-सह-वितरण शिविर
बेनीपुर, बिरौल एवं सदर अनुमंडल में आयोजित होंगे शिविर, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण किए जाएंगे उपलब्ध दरभंगा, 11 सितंबर 2026 :- जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा *एडिप (Assistance to Disabled Persons) योजना* के अन्तर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) के […]











