दरभंगा

15 सितम्बर को जिले के 35 पंचायत एवं 12 नगर निकायों में आयोजित होंगे सहयोग शिविर

 

15 सितम्बर को आयोजित होगा सहयोग शिविर सदर प्रखण्ड के कंसी/वासुदेवपुर पंचायत तथा दरभंगा नगर निगम के वार्ड नम्बर – 08 एवं 41 में अपर समाहर्त्ता (लो.शि.नि) की अध्यक्षता में आयोजित होगी सहयोग शिविर

दरभंगा, 13 सितंबर 2026 :-मुख्य सचिव बिहार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त करने तथा उनके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त *प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार “सहयोग शिविर”* का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार द्वारा बताया गया कि *सितम्बर माह के तृतीय मंगलवार अर्थात 15 सितम्बर 2026 को* जिले के 35 पंचायतों में तथा 12 नगर निकायों में *”सहयोग शिविर”* आयोजित होगा तथा जनता की समस्याओं का *समयबद्ध समाधान* सुनिश्चित किया जाएगा एवं *एक माह के अंदर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित होगा।*

उन्होंने कहा कि 15 सितम्बर (मंगलवार) को अपर समाहर्त्ता (लो.शि.नि.) राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में दरभंगा सदर प्रखण्ड के कंसी/वासुदेवपुर पंचायत भवन में तथा दरभंगा नगर निगम अन्तर्गत वार्ड नम्बर – 08 के शिवाजी राय आदर्श सामुदायिक विवाह भवन दरभंगा तथा वार्ड नम्बर – 41 के स्वर्णालता लक्ष्मी नारायण खरगा मध्य विद्यालय बाकरगंज, लहेरियासराय में अपर समाहर्त्ता (लो.शि.नि.) राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में *सहयोग शिविर* का आयोजन किया जाएगा।

*जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने जिलावासियों से अपील किया कि 15 सितम्बर को आयोजित “सहयोग शिविर” में अधिक-से-अधिक संख्या में पहुँचें और अपनी समस्या का समाधान पाएं।*

उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर से संबंधित जानकारी के लिए निःशुल्क हेल्पलाइन 1100 पर पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 08:00 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।

इसके साथ ही सहयोग शिविर में आवेदन करने के लिए सहयोग पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर अपना ऑनलाइन आवेदन कभी भी दर्ज कर सकते है।

*उन्होंने कहा कि परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर उसका निष्पादन सुनिश्चित कर सहयोग पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा।*

शिविर के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी ने वरीय अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है। सहयोग शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों का स्टॉल भी लगाया जाएगा।

जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार द्वारा 15 सितम्बर को आयोजित *”सहयोग शिविर”* के लिए पंचायतवार/नगर निकायवार रोस्टर निर्धारित किया गया है तथा जिला स्तर से वरीय अधिकारियों को प्रतिनियुक्त करते हुए उन्हें शिविरों का सफल आयोजन कर जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

*15 सितम्बर 2026 को जिले के विभिन्न प्रखण्डों के 35 पंचायतों में तथा नगर निकाय क्षेत्रों के 12 वार्डो में पूर्वाह्न 09:00 बजे से “सहयोग शिविर” आयोजित किया जाएगा।*

जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों/कार्यपालक पदाधिकारी/अंचलाधिकारियों को सहयोग शिविरों के आयोजन के संबंध में सघन जन-जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया है, ताकि लोग इसका लाभ उठाएं।

उल्लेखनीय है कि बहादुरपुर प्रखण्ड के तारालाही/जलवारा पंचायत सरकार भवन में वरीय उप समाहर्त्ता पवन कुमार यादव की अध्यक्षता में *‘‘सहयोग शिविर’’* का आयोजन किया जाएगा।

इसी प्रकार हायाघाट प्रखण्ड के आनंदपुर सोहर उत्क्रमित मध्य विद्यालय तथा मझौलिया बुनियादी विद्यालय, हायाघाट अंतर्गत वार्ड नंबर 16 के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रुस्तमपुर में वरीय उप समाहर्त्ता सोनल कुमार महतो की अध्यक्षता में *‘‘सहयोग शिविर’’* का आयोजन किया जाएगा।

हनुमाननगर प्रखण्ड के रुपौली/गौढ़ेला के पंचायत भवन में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में *‘‘सहयोग शिविर’’* का आयोजन किया जाएगा।

बहेड़ी प्रखण्ड के हावीडीह दक्षिण पंचायत भवन एवं बघौनी मध्य विद्यालय वार्ड नंबर 5 तथा नगर पंचायत बहेड़ी के पुराना पंचायत भवन बहेड़ी वार्ड नंबर 5 में सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) श्री शशि कुमार की अध्यक्षता में *‘‘सहयोग शिविर’’* का आयोजन किया जाएगा।

केवटी प्रखण्ड के लालगंज/लदारी पंचायत के पंचायत सरकार भवन में जिला विकास पदाधिकारी अरविन्द कुमार की अध्यक्षता में *‘‘सहयोग शिविर’’* का आयोजन किया जाएगा।

जाले प्रखण्ड के ब्रहपुर पश्चिमी राजकीय मध्य विद्यालय, राढी पूर्वी प्लस टू हाई स्कूल गंगौली टोल,नगर परिषद जाले के वार्ड नंबर 16 पंचायत सरकार भवन समधिनिया जाले तथा नगर पंचायत कमतौल अहियारी के मध्य विद्यालय कमतौल भगवती स्थान वार्ड नंबर 1 में उप विकास आयुक्त स्वप्निल की अध्यक्षता में *‘‘सहयोग शिविर’’* का आयोजन किया जाएगा।

सिंहवाड़ा प्रखण्ड के भराठी पंचायत सरकार भवन, भरहुल्ली़ मध्य विद्यालय भरहुल्ली़, नगर पंचायत भरवाड़ा के नगर पंचायत भवन बेसमेंट आफ राम दर्शन शाह वार्ड नंबर 2, नगर पंचायत सिंहवाड़ा के नगर पंचायत कार्यालय सिंघवारा वार्ड नंबर 8 में निदेशक, डी.आर.डी.ए भुवनेश मिश्रा की अध्यक्षता में *‘‘सहयोग शिविर’’* का आयोजन किया जाएगा।

मनीगाछी प्रखण्ड के उजान, ब्रह्मपुरा पंचायत भवन में अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर कुमार गौरव की अध्यक्षता में *‘‘सहयोग शिविर’’* का आयोजन किया जाएगा।

तारडीह प्रखण्ड के बैका एवं राजाखरवार पंचायत के पंचायत सरकार भवन में जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार आर्या की अध्यक्षता में *‘‘सहयोग शिविर’’* का आयोजन किया जाएगा।

बेनीपुर प्रखण्ड के रमौली पंचायत सरकार भवन तथा देवराम अमैठी पंचायत के +2 उच्च विद्यालय, अमैठी के साथ-साथ नगर परिषद्, बेनीपुर अन्तर्गत वार्ड नम्बर – 25 केे नगर परिषद बेनीपुर कार्यालय प्रांगण में अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर मनीष कुमार झा की अध्यक्षता में *‘‘सहयोग शिविर’’* का आयोजन किया जाएगा।

अलीनगर प्रखण्ड के मोईद्दीन पकड़ी एवं मोतीपुर पंचायत सरकार में भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बेनीपुर अविनाश कुमार सिंह की अध्यक्षता में *‘‘सहयोग शिविर’’* का आयोजन किया जाएगा।

बिरौल प्रखण्ड के सहसराम मध्य विद्यालय, ईटवा शिवनगर मध्य विद्यालय ईटवा शिवनगर एवं नगर पंचायत बिरौल के हरिजन दरवाजा बिरौल वार्ड नंबर 4 में अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर की अध्यक्षता में *‘‘सहयोग शिविर’’* का आयोजन किया जाएगा।

गौड़ाबौराम प्रखण्ड के कसरौर/बसौली पंचायत के पंचायत सरकार भवन तथा नारी राजीव गांधी सेवा केंद्र नारी में सहायक निदेशक (दिव्यांगजन कोषांग) श्री आशीष अमन की अध्यक्षता में *‘‘सहयोग शिविर’’* का आयोजन किया जाएगा।

घनश्यामपुर प्रखण्ड के बढ़ेव/इनायतपुर संस्कृत विद्यालय कुमरौल एवं लगमा मध्य विद्यालय लगमा तथा प्राथमिक विद्यालय हरिपुर घनश्यामपुर वार्ड नंबर 4, पाली में वरीय उप समाहर्त्ता अमृता कुमारी की अध्यक्षता में *‘‘सहयोग शिविर’’* का आयोजन किया जाएगा।

किरतपुर प्रखण्ड के जमालपुर पंचायत सरकार भवन एवं खैसा जमालपुर मध्य विद्यालय खैसा में वरीय उप समाहर्त्ता प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में *‘‘सहयोग शिविर’’* का आयोजन किया जाएगा।

कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड के हरीनगर पंचायत सरकार भवन एवं मसानखोन माध्यमिक विद्यालय मसानखोन में भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बिरौल मयंक सिंह की अध्यक्षता में *‘‘सहयोग शिविर’’* का आयोजन किया जाएगा।

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड के कुशेश्वरस्थान दक्षिणी प्राथमिक विद्यालय भलुका एवं उसरी पंचायत सरकार भवन तथा मध्य विद्यालय कुशेश्वरस्थान के वार्ड नंबर 3 में अनुमण्डल पदाधिकरी, बिरौल शशांक राज की अध्यक्षता में *‘‘सहयोग शिविर’’* का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *