बेनीपुर, बिरौल एवं सदर अनुमंडल में आयोजित होंगे शिविर, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण किए जाएंगे उपलब्ध
दरभंगा, 11 सितंबर 2026 :- जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा *एडिप (Assistance to Disabled Persons) योजना* के अन्तर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) के माध्यम से दरभंगा जिले के तीनों अनुमण्डलों में माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर *दिव्यांगजनों के लिए परीक्षण-सह-वितरण शिविर* आयोजित किए जाएंगे।
सहायक निदेशक (दिव्यांगजन सशक्तिकरण) श्री आशीष अमन द्वारा बताया गया कि शिविर के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा वितरण हेतु प्राप्त सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव तथा शिविर के सफल आयोजन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि *17 सितम्बर 2026* को *बेनीपुर अनुमण्डल के कर्पूरी भवन, बेनीपुर* में, *18 सितम्बर 2026* को *बिरौल अनुमण्डल के प्रखण्ड परिसर, बिरौल* में तथा *19 सितम्बर 2026* को *दरभंगा सदर अनुमण्डल के लिए इन्डोर स्टेडियम (पॉलो मैदान), लहेरियासराय* में परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित स्थल एवं निर्धारित तिथि की जानकारी *सभी पात्र दिव्यांगजनों तक अपने स्तर से पहुंचाना सुनिश्चित करें*, ताकि अधिक से अधिक लाभुक इस शिविर का लाभ उठा सकें।
उन्होंने कहा कि शिविर से संबंधित आवश्यक जानकारी के लिए संबंधित स्थल के प्रभारी से सम्पर्क किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बेनीपुर अनुमण्डल के लिए *केंद्र प्रबंधक, बेनीपुर, मोबाईल नम्बर – 8102097032* से सम्पर्क किया जा सकता है, जबकि बिरौल अनुमण्डल के लिए *अमरेन्द्र कुमार, कार्यपालक सहायक, मोबाईल नम्बर – 8578911004* तथा सदर अनुमण्डल के लिए *श्री मिथिलेश कुमार, लिपिक, मोबाईल नम्बर -9430953532* से संपर्क किया जा सकता है।

