दरभंगा। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला अध्यक्ष सह दरभंगा ग्रामीण के विधायक ईश्वर मंडल को बिहार निर्वाचन परिसीमन एवं पुनर्संरचना समिति, दरभंगा प्रमंडल की जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय लोगों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने विधायक को सम्मानित करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में स्थानीय लोगों ने कहा कि निर्वाचन परिसीमन और पुनर्संरचना से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व के लिए ईश्वर मंडल को जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। लोगों ने उम्मीद जताई कि वे इस जिम्मेदारी का निर्वहन निष्पक्षता और गंभीरता के साथ करेंगे तथा क्षेत्र की समस्याओं और जनभावनाओं को समिति के समक्ष मजबूती से रखेंगे।
अपने अध्यक्षीय भाषण में ब्रजेश मिश्रा ने कहा की आज हम ऐसे जनप्रतिनिधि का स्वागत कर रहें है जो केवल सदन में हमारे क्षेत्र के आवाज नहीं है बल्कि हमारे बीच के व्यक्ति है और हमारी उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करते है।
सम्मान समारोह के दौरान प्रोफेसर शिशिर झा ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन और पुनर्संरचना का सीधा संबंध लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रतिनिधित्व से है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि की भूमिका अहम होगी।
विधायक ईश्वर मंडल ने सम्मान के लिए स्थानीय लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी गंभीरता और ईमानदारी से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और सुझावों को प्राथमिकता देते हुए काम करना उनकी जिम्मेदारी है।
वहीं मंच संचालन गिरधर गोपाल ने किया समारोह में स्थानीय नागरिकों, समर्थकों और विनय झा संतोष झा ,ब्रजेश मिश्रा , आनंद ठाकुर , जियाउल भाई , मनिया सूरबे बिट्टु जी ,बादल यादव ,राजेश झा , लालटुन यादव, मो. एनूल ,जीयाउल रहमान मनोज महतो मुनि आलम सोनू मुन्ना खान, मो. खालिद, राहुल मंडल अमन बिहारी, सहित सैकड़ों स्थानीय लोगों ने विधायक को पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन विनय कुमार झा उर्फ संतोष झा ने किया ।

