दरभंगा

दिल्ली मोड़ बस स्टैंड एवं मदारपुर में निर्माणाधीन नाला कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

 

 

बस स्टैंड निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश,नियमित मॉनिटरिंग पर दिया जोर

 

 

 

दरभंगा, 13 सितंबर 2026 :-जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा आज दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन सहित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

 

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बस स्टैंड परिसर में प्रस्तावित प्लेटफार्म निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया।

 

उन्होंने यात्रियों की सुविधा, बसों के सुचारु आवागमन तथा परिसर के समुचित उपयोग को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने बस स्टैंड परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश दिया।

 

जिलाधिकारी ने बुडको के परियोजना निदेशक को बस स्टैंड के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसे यथाशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कार्य की प्रगति की सतत समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा, ताकि परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।

 

ततपश्चात जिलाधिकारी द्वारा मदारपुर स्थित होली क्रॉस स्कूल के समीप निर्माणाधीन नाला कार्य का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने नाला निर्माण की प्रगति, कार्य की गुणवत्ता एवं स्थल की स्थिति का जायजा लिया।

 

जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक, बुडको को नाला निर्माण कार्य सहित सभी संबंधित कार्यों को भी तीव्र गति से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं से जुड़े निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।

 

निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक, बुडको, उप नगर आयुक्त जयचंद्र अकेला संबंधित अभियंता गण, संवेदक के प्रतिनिधिगण तथा संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *