दरभंगा

शहरी गैस वितरण परियोजना अंतर्गत डीआरएस,डीसीयू एवं सीएनजी स्टेशन निर्माण हेतु चयनित स्थलों का डीएम ने किया निरीक्षण

दरभंगा, 13 सितंबर 2026 :-शहरी गैस वितरण परियोजना के अंतर्गत पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन को शीघ्र चालू करने के उद्देश्य से भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा शहर में प्रस्तावित डीआरएस (डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटिंग स्टेशन), डीसीयू (डिस्ट्रीब्यूशन कंट्रोल यूनिट) एवं सीएनजी स्टेशन के निर्माण हेतु चयनित स्थलों का निरीक्षण आज जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया, जिनमें पॉलिटेक्निक कॉलेज दरभंगा,डीएमसीएच सिविल सर्जन ब्लॉक शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित बीपीसीएल के अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी चयनित स्थलों पर निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए डीआरएस,डीसीयू एवं सीएनजी स्टेशन को यथाशीघ्र क्रियाशील बनाया जाए,ताकि शहरवासियों को पाइप्ड नेचुरल गैस एवं सीएनजी की सुविधा समय पर उपलब्ध हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से नागरिकों को सुरक्षित एवं सुलभ ईंधन प्राप्त होगा।

निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार, डीसीएलआर सदर सोनल कुमार, अंचलाधिकारी सदर एवं बीपीसीएल कंपनी के अभियंता अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *