अन्य

निशांत कुमार के जदयू से जुड़ने से नीतीश कुमार के विचारधारा,जनसेवा के संकल्प को मिलेगी नई ऊर्जा : माधव झा

दरभंगा। दरभंगा नगर जनता दल यूनाईटेड के जिलाध्यक्ष माधव झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा निशांत कुमार के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) परिवार में शामिल होने पर हृदय से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाए देते है। और इनके पार्टी से जुड़ने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी। और पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद, संजय झा का भी बहुत धन्यावाद है जो निशांत कुमार को पार्टी मे आने के लिए तैयार किया गया। श्री माधव ने कहा हमें विश्वास है के आप पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।आपका यह निर्णय जनहित, विकास की राजनीति को और अधिक सशक्त बनाएगा। बधाई देने वालो मे मुख्य रूप से मदन प्रसाद राय, कमरे आलम कमर, अशोक कुमार सिंह, वार्ड 13 के पार्षद, राजीव कुमार सिंह, पूर्व वार्ड 18 पार्षद, शशिचंद्र पटेल, पूर्व वार्ड पार्षद, श्याम मण्डल, अली हसन अंसारी, सुनील कुमार पप्पू, मनोज साह, अजय सत्संगी, विश्वभर पासवान, श्याम किशोर राम, मनीष झा रघु, तरुण मण्डल, ठाकूर ईश्वर प्रसाद, अनिल बिहारी,नवाब अख्तर,इकबाल रायन,अशोक कुमार झा,रौशन महतो,राजीव कुमार लालू,गौरी पासवान,मासूम परवेज,प्रीतम बिहारी,जितेन्द्र साह भानू ,अमर साह,चंद्र किशोर महतो, अंजूला शर्मा,आसिफ कमाल, जमिद्दूल,अरविंद सत्संगी,मो अशरफ,अंकु कुमार सहित अन्य जदयू के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *