अन्य

जिला फुटपाथ बिक्रेता मजदूर संघ के मुख्य संरक्षक, आर. के. दत्ता की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की हुई बैठक में आगामी 29 मार्च को जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह करने का निर्णय,बैठक में सम्मेलन की सफलता एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए 16 सदस्यीय तैयारी समिति का गठन किया गया

दरभंगा। दरभंगा जिला फुटपाथ बिक्रेता मजदूर संघ की कार्यकारिणी

की बैठक संघ के मुख्य संरक्षक, आर. के. दत्ता की अध्यक्षता में बेंता स्थित रैन बसेरा पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित कर आगामी 15 मार्च को होने वाली जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह को रद्द करते हुए इसे आगे बढ़ाया गया है। जिसे बैठक में आगामी 29 मार्च को सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला सम्मेलन की सफलता एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए 16 सदस्यीय तैयारी समिति का गठन किया गया है। इस तैयारी समिति के संयोजक संतोष कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया एवं समिति सदस्य के रूप में कन्हाई दास,कारी गामी, महेश साह, सूरज सहनी,शिवनाथ पंजियार,दिलीप कुमार लाल दास, मो नेजाम, मो. शोएब आलम,मे. शहाबुद्दीन, विश्वनाथ भगत,सरस्वती साह, सत्यनारायण साह,सोमनी देवी,मंजू देवी,समतोला देवी शामिल हैं।

बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ की सम्मेलन के लिए प्रचार-प्रसार अभियान तेज करने,लोकल मार्केट कमिटी की बैठक करने एवं जिला सम्मेलन में राज्यसभा सांसद,संजय झा, नासवी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, चन्द्र प्रकाश सिंह, दरभगा नगर निगम की महापौर, उप महापौर, नगर आयुक्त एवं सभी वार्ड सम्मानित पार्षदों को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर बैठक में आर के दत्ता, विश्वनाथ भगत, महेश शाह, कारी गामी,कन्हाई दास, दिलीप लाल दास, सरस्वती साह, सत्यनारायण शाह, मो मंसूर, मो शोएब आलम उर्फ मुन्ना गैस वाला, हरि शंकर गुप्ता हीरा, शंभू सहनी, सूर्यनारायण सहनी, श्रीराम मंडल, कमला देवी, मदीना खातून,कुरैशा खातून, रीता देवी, सोमती देवी,सोमनी देवी, मोहन यादव, शिवनाथ पंजियार, मंजू देवी, राधा देवी,शांति देवी, अर्चना देवी असमिर्धा देवी सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *