मुंबई:मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के असर अब मुंबई में भी दिखने लगे हैं। शहर में एलपीजी कुकिंग गैस की किल्लत सामने आई है। रिफिल बुक करने के बाद लोगों को अब 2 से 8 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।
डीलर्स के मुताबिक होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है। इससे शहर के कई होटल और खाने-पीने के कारोबार पर असर पड़ने की आशंका है।
बताया जा रहा है कि रिफिल बुकिंग में अचानक बढ़ोतरी होने से कई जगहों पर पैनिक बाइंग जैसी स्थिति भी बन गई है। वहीं नए नियम के अनुसार अब घरेलू उपभोक्ता एक सिलेंडर मिलने के 25 दिन बाद ही अगला रिफिल बुक कर पाएंगे।
एलपीजी डीलर्स का कहना है कि अगर कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई जल्द शुरू नहीं हुई तो कुछ जगहों पर ब्लैक मार्केटिंग बढ़ने की भी संभावना हो सकती है।
आशुतोष झा
