दरभंगा

बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की कोषांगों की समीक्षा

बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की कोषांगों की समीक्षा

 

दरभंगा, 29 सितंबर 2026 :- एनआईसी, दरभंगा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर विभिन्न निर्वाचन कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने कोषांग से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए सभी कोषांगों के बीच बेहतर समन्वय एवं कार्यों का समयबद्ध निष्पादन आवश्यक है।

 

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कार्मिकों को ससमय तथा समुचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को उनके दायित्वों, निर्वाचन प्रक्रिया, निर्धारित नियमों, प्रपत्रों तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की स्पष्ट जानकारी दी जाए, ताकि मतदान एवं मतगणना के दौरान सभी कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सावधानी एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कर सकें।

 

इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न निर्वाचन कोषांगों द्वारा की जा रही तैयारियों की क्रमवार समीक्षा की गई। उन्होंने सामग्री एवं मतपेटिका कोषांग की समीक्षा के दौरान निर्वाचन सामग्री एवं मतपेटिकाओं की उपलब्धता, संधारण एवं वितरण से संबंधित तैयारियों को व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *