डेस्क : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोली में स्थित सीआईएसएफ कैंप में फायरिंग की घटना सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, बसोली के माशका इलाके में सेवा पावर प्रोजेक्ट के सीआईएसएफ कैंप में कर्मियों के बीच ही फायरिंग हुई।
घटना में एक असिस्टेंट कमांडेंट, एक इंस्पेक्टर समेत 4 सीआईएसएफ कर्मियों की मौत की खबर है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


