अन्य

डिप्टी सीएम,सम्राट चौधरी से मिले सांसद, गोपाल जी ठाकुर एम्स एयरपोर्ट सहित अन्य थानों की शीघ्र मंजूरी का किया आग्रह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिलकर सांसद ने दरभंगा की विकास योजनाओं पर की चर्चा

दरभंगा। दरभंगा जिले की कानून व्यवस्था पर सांसद ने सम्राट चौधरी के साथ विस्तार से की चर्चा बिहार में न्याय के साथ विकास की सोच को धरातल पर साकार किया जा रहा है तथा क्राइम करप्शन, कम्युनलिज्म पर बिहार सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है। जिस तरह से दरभंगा जिले में बड़े बड़े विकासात्मक योजनाओं को साकार किया जा रहा उसी के आलोक में शहर के हो रहे विस्तार के मद्देनजर कानून व्यवस्था की शत प्रतिशत अनुपालन के लिए जिले में प्रस्तावित नए थाना की स्वीकृति दिए जाने की आवश्यकता है। नए थाना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार प्रायोजित विभिन्न परियोजनाओ को समय से पूरा करने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम सह सरकार के गृह मंत्री श्री सम्राट चौधरी से मिलकर आग्रह किया गया है।

स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने शुक्रवार की देर संध्या बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पटना स्थित उनके आवासीय कार्यालय कक्ष में भेंट करने के बाद उपरोक्त बातें कही है। सांसद डा ठाकुर ने डिप्टी सीएम, चौधरी का मिथिला की संस्कृति और परंपरा के अनुसार पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से हुई मुलाकात के संबंध में बिहार में कानून व्यवस्था व सुशासन सरकार की पहली प्राथमिकता है अपराध एवं आपराधिक मुद्दों पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने गृहमंत्री के रूप में अपनी मजबूत इच्छा शक्ति का परिचय दिया है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। गृहमंत्री से दरभंगा में एम्स तथा एयरपोर्ट परिसरों के साथ साथ जिला स्तर पर चिन्हित किए गए अन्य जगहों के लिए नए थाना की स्वीकृति के लिए शीघ्र पहल किए जाने का आग्रह करते हुए कहा भाजपा दरभंगा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सभी मानकों को पूरा करता है, सीमित संसाधन के बाबजूद उड़ान योजनांतर्गत देश स्तर पर राजस्व के मुद्दे पर अव्वल है जहां सुरक्षा की दृष्टिकोण से थाना निर्माण होना आवश्यक है जबकि एम्स तथा अन्य प्रस्तावित जगहों पर नए थाना निर्माण की मंजूरी से जिले की कानून व्यवस्था के सफल संचालन को मजबूती मिलेगी तथा आपराधिक गतिविधियों पर पूर्ण रूप से विराम लगेगा। डिप्टी सीएम श्री चौधरी से दरभंगा एम्स निर्माण कार्यों में तेजी लाने। एम्स के दोनों तरफ फोर लेन सड़क, दरभंगा शहर में प्रस्तावित आधुनिक बस स्टैंड पुनर्विकास कार्य में तेजी लाने जल्द से जल्द प्रारंभ किए जाने चीनी मिलों के मुद्दे पर शीघ्र औपचारिकताओं को पूरा करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, बिहार के सीएम नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की पहल से दरभंगा के विकास को एक मजबूत आयाम मिल रहा है जो धरातल पर दिख रहा है। डिप्टी सीएम चौधरी के साथ दरभंगा में प्रस्तावित इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने दरभंगा शहर कबड़ा घाट स्थित मिथिला संस्कृत शोध केन्द्र को दिए दिए गए राशि से चल रहे पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने, दरभंगा शहर के तीन ऐतिहासिक पोखर-हराही,गंगासागर एवं दिग्घी के घाट का सौंदर्यीकरण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करने के मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहा कि इन मुद्दों के पहल से दरभंगा के विकास को नया आयाम मिल रहा है। श्री चौधरी के साथ हुई चर्चा करते हुए कहा दरभंगा की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखकर नए थाना भवन, पुलिस आधुनिकीकरण के लिए अनेक मुद्दों पर ठोस पहल शुरू किया जाना आवश्यक है जिसका दूरगामी व प्रभाव साबित होगा। डिप्टी सीएम श्री चौधरी शीघ्र दरभंगा आयेंगे तथा इन सभी मुद्दों की समीक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *