अन्य

पंडित विदुर मल्लिक द्रुपद संगीत गुरुकुल दरभंगा, बिहार द्वारा 6 वीं पंडित विदुर मल्लिक एवं पदमश्री पंडित राम कुमार मल्लिक संगीत समारोह का हुआ आयोजन 

दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्विद्यालय, कामेश्वरनगर, दरभंगा के दरबार हॉल में पंडित विदुर मल्लिक द्रुपद संगीत गुरुकुल दरभंगा, बिहार द्वारा 6 वीं पंडित विदुर मल्लिक एवं पदम श्री पंडित राम कुमार मल्लिक संगीत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्विद्यालय के कुलपति प्रो लक्ष्मी निवास पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष मारवाड़ी महाविद्यालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, डॉ हेमपति झा थे। आयोजन समिति के सदस्य सुमित मल्लिक एवं संगीत मल्लिक द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया। मंच पर उपस्थित कुलपति प्रो लक्ष्मी निवास पाण्डेय ने कहां की मै राज दरभंगा के धरोहर इस विश्विद्यालय के दरबार हॉल में इस आयोजन में साक्षी हु ये मेरे लिए गौरव का विषय है। राज परिवार के कुमार राजेश्वर सिंह एवं कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा इस तरह के कार्यक्रम को प्रोत्साहन मिलता रहता है। संगीत एवं साहित्य दोनों ही प्राण स्वरूप ऊर्जा देती है। और हम उस परम भ्रम से जुड़ जाते है संगीत से मन को शांति मिलती है। मै सभी कलाकारों को आभार एवं उनके भविष्य की कामना करता हूं। वही विशिष्ट अतिथि डॉ हेमपति झा ने कहां की मै अपने को इस मंच पर उपस्थित होकर खुद को बहुत गौरवान्वित हो रहा हूं। संगीत के मूल में जाए तो ये हमें वैदिक काल में के जाता है। जो सामवेद के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। नए पीढ़ी को जान का आशीर्च होगा कि संपूर्ण ब्रह्माण्ड की संरचना ही तरंगों से है। दरभंगा घराना का इतिहास बहुत समृद्ध है। तानसेन के शिष्य भी दरभंगा घराना से जुड़े रहे। जिनको बाद में महाराजा माधव सिंह अपने राज दरबार में उनको कवि नियुक्त किया था। मैं समस्त आयोजन समिति को धन्यवाद देता हूँ। की इस तरह के आयोजन हमेशा होने चाहिए। इस आयोजन में हिंदुस्तानी क्लासिकल वोकल, श्री विभु शंकर मिश्रा, पकवाज डुएट, पंडित रवि शंकर उपाध्याय एवं हीरा कुमार झा, द्रुपद, साहित्य एवं संगीत मल्लिक (मल्लिक बंधु) , संतूर, पंडित अभय रुस्तम सोपोरी, द्रुपद, पंडित ब्रिज भूषण गोस्वामी आदि कलाकारों ने अपने कला का प्रदर्शन कर का लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दूरभाष के माध्यम से कामेश्वर सिंह चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी कुमार राजेश्वर सिंह एवं कुमार कपिलेश्वर सिंह ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा संगीत एवं राज दरभंगा का बहुत पुराना रिश्ता है, हमारे परिवार ने समय समय पर संगीत, कला, एवं शिक्षा स्वास्थ्य का संरक्षण, संवधर्न किया है। वर्तमान में भी हम दोनों भाइयों द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा। आगामी वर्षों में भी इस तरह के आयोजन और भव्य रूप से किया जाएगा। संगीत आत्मा को तृप्त करता है। सभी कला प्रेमियों,श्रोताओं एवं आयोजन समिति को शुभकामनाएं धन्यवाद प्रेषित करता हूं। कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी सह उद्घोषक सागर सिंह थे। इस कार्यक्रम में राज दरभंगा के प्रबंधक सह सचिव आशुतोष दत्ता, मुरली शंकर, प्रियांशु झा, संतोष सिंह, बबलू कुमार, अशोक मंडल, राजू मंडल, मनोज साह, रंजन शर्मा, हिमांशु शेखर, सुभाष यादव, राम कृष्ण लाल दास, सुनील रॉय, साईं कुमार निरूपण, प्रिंस शर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *