अन्य

दलितों पर अत्याचार के विरोध में धरनास्थल पर गुरु जी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना जारी 

दरभंगा। पिछले तीन दिनों से दरभंगा जिला के लहेरिया सराय पोलो मैदान धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। बीते लगभग 20 दिनों के भीतर दरभंगा जिले में दलित समाज पर लगातार उत्पीड़न एवं अत्याचार की कई घटनाएँ हुई हैं। इन घटनाओं के अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की माँग को लेकर दलित शोषण मुक्ति मंच, भीम आर्मी ,दलित चेतना मंच,दलित संगठनों द्वारा शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। दलित चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु जी ने कहा दुर्भाग्यपूर्ण है अब तक दरभंगा जिला प्रशासन ने इस आंदोलन पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। पूर्व में प्रत्येक आंदोलन के लिए मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की जाती थी, वर्तमान में ऐसा प्रतीत होता है सरकार के संरक्षण में प्रशासन का मनोबल इतना बढ़ गया है अब तक किसी ने वार्ता नहीं किया। जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *