
दरभंगा। बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के उपरांत को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बिहार पुलिस सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों, प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। जिसमें अनुमंडलवार सबसे स्वच्छ थाना की श्रेणी में संबंधित थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, सिंहवाड़ा थाना(कमतौल अनुमंडल), अलीनगर थाना(बेनीपुर अनुमंडल), तिलकेश्वर थाना(बिरौल अनुमंडल) महिला एवं बाल सशक्तिकरण से संबंधित प्रतियोगिता में निम्न प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। नाजदा प्रवीण
, प्रियांशु कुमार, अंकिता कुमारी
पेंटिंग में दिव्या सिंह, साबरीन मुसर्रत, खुशी कुमारी और निबंध लेखन में अभिनव शांडिल्य, सोनाक्षी कुमारी, रौनक कुमार शामिल रहे। मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों /प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।