डेस्क :हैदराबाद के चारमीनार के पास गुलज़ार हाउस इलाके में रविवार सुबह एक इमारत में भीषण आग लगने से 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सभी मृतक आग में झुलसकर जिंदा जल गए. वहीं कुछ लोग जख्मृमी हुए हैं. जिनका अस्तपताल में इलाज चल रहा हैं. हादसे के बाद मृतकों की सूची जारी हुई हैं. सूची में पुरुषों और महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल हैं.
मृतकों की सूची जारी
तेलंगाना फायर डिपार्टमेंट की ओर से जारी प्रेस नोट में हैदराबाद चारमीनार अग्निकांड हादसे की जानकारी साझा की गई है. तेलंगाना अग्निशमन आपदा प्रतिक्रिया एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार:आज सुबह 18 मई को 6:16 बजे सूचना मिली कि चारमीनार स्थित गुलज़ार हाउस चौराहे पर एक G+2 (ग्राउंड प्लस दो मंजिला) इमारत में आग लग गई है. सूचना मिलते ही मोगलपुरा अग्निशमन केंद्र से वॉटर टेंडर और टीम तुरंत मौके पर पहुंची
