अन्य प्रादेशिक बिहार

होली की खुशियां बदल गई मातम में ; ट्रेन हादसे में युवक की दर्दनाक मौ/त

 

पटना (आई ए खान) : जहानाबाद में होली के मौके पर एक दुखद हादसे ने खुशी के माहौल को गम में बदल दिया। पटना-गया रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 30 साल के पिंटू कुमार पुत्र रामाशीष यादव की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक मखदुमपुर थाने के मखदुमपुर सती स्थान का रहने वाला था। पुलिस ने जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *