अन्य

रमजान के रोजे और होली पर्व को मद्देनजर रखते हुए,जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से अन्य पुलिस पदाधिकारियों/पुलिसकर्मी के साथ शहरी क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था का किया निरीक्षण

दरभंगा। बुधबार को रमजान के रोजे और होली पर्व को मद्देनजर रखते हुए,जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से अन्य पुलिस पदाधिकारियों/पुलिसकर्मी के साथ शहरी क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। विधि-व्यवस्था में प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी/पुलिसकर्मी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। होली के शांतिपूर्ण सम्पन्न होने के बाद शाम में एक बार फिर से जिलाधिकारी, कौशल कुमार, एसएसपी, जगुनाथ रेड्डी जल्ला रेड्डी शहर का जायजा लेने निकले इसी क्रम में लहेरियासराय थाना क्षेत्र होते हुए नगर थाना क्षेत्र के दरभंगा टावर चौक पहुंचकर स्थानीय लोगो से बातचीत किया और कैसा रहा होली कैसी पूरी हुई रमजान के रोजे सब कुछ ठीक ठाक सम्पन्न होने पर लोगो ने खुशी व्यक्त किया। साथ में दरभंगा सदर डीएसपी, राजीव कुमार, नगर थानाध्यक्ष, अरविन्द कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी, सामाजिक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *