
दरभंगा। सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है होली के बाद बिहार में नेतृत्व बदल सकते है। वर्तमान मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अपने
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा जा सकते हैं और बिहार में भाजपा का सीएम बन सकता है।
हालांकि, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। होली के बाद बिहार में बड़े सियासी बदलाव के आसार देखे जा सकते हैं। सूत्रों की माने तो वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं और बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सीएम बनाया जा सकता है। साथ ही, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का भी राजनीति में आ सकते है और उन्हें बिहार सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
इन अटकलों की कोई आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। बिहार की पांच सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर जदयू में अब तक उम्मीदवारों पर मंथन जारी है, बुधवार रात या गुरुवार की सुबह तक फैसला हो सकता है। इस बीच, खबर यह आ रही है के एनडीए के सभी विधायकों को पटना बुला लिया गया है। अब तक कहा जा रहा था नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीति में पदार्पण कराकर उन्हें राज्यसभा भेजा जाएगा। वही पार्टी के वरीय नेता भी इसके संकेत दे रहे थे। हालांकि,अब खुद नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर विचार हो रहा है। टीवी चैनल के सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है की भाजपा ने जदयू को यह सुझाव दिया है। इस पर अंतिम फैसला नीतीश कुमार को ही लेना है। आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर जदयू में मंथन का दौर चल रहा है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष, संजय झा,मंत्री विजय चौधरी सहित पार्टी के आला नेता सीएम नीतीश से बातचीत कर रहे हैं। राज्यसभा
चुनाव के लिए गुरुवार 5 मार्च को अंतिम दिन है। भाजपा ने अपने दो
उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, लेकिन जदयू के दो नामों का औपचारिक ऐलान अभी बाकी है।नीतीश ही लेंगे अंतिम फैसला बिहार में अगर नेतृत्व बदलना है तो इसका फैसला खुद नीतीश कुमार ही करेंगे। जो भी अटकलें चल रही हैं, उन पर अभी जदयू के अंदर विचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पार्टी के नेताओं ने सीएम के सामने यह सुझाव रख दिया है। अब नीतीश का अंतिम फैसला क्या होता है, इस पर कुछ घंटों में स्थिति साफ हो जाएगी।
जदयू प्रवक्ता,अभिषेक झा ने एक चैनल से बातचीत में कहा राज्यसभा उम्मीदवारों पर पार्टी में चर्चा चल रही है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर उन्होंने कहा अभी तक सिर्फ मीडिया में अटकलें हैं,पार्टी की ओर से कोई फैसला नहीं हुआ है, कोई निर्णय होता है तो जानकारी दे दी जाएगी।