डेस्क :लखनऊ के चिनहट इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना शनिवार और रविवार की रात के बीच की है, जब चिनहट के सेमरा गांव में रहने वाली 40 वर्षीय उषा सिंह को उनके ही घर में मौत के घाट उतार दिया गया. उषा सिंह ऑडिट भवन में हाउसकीपर का काम करती थीं. पुलिस के मुताबिक, हत्या की वारदात को उनकी बेटी लकी और उसके प्रेमी शाहिद ने अंजाम दिया. उन्होंने पहले कपड़े से उषा का गला घोंटा, फिर टूटे हुए कांच से उनका गला रेत दिया.
इस खौफनाक हत्या को छिपाने के लिए लकी और शाहिद ने पूरी योजना बनाई थी. उन्होंने शव के कपड़े उतार दिए ताकि यह लगे कि किसी ने रेप और लूट की कोशिश की है
