
दरभंगा। जिला प्रशासन और दरभंगावासियों के सहयोग से होली शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवाओं में होली को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था।
लहेरियासराय के बेलवागंज में छोटे बच्चों के द्वारा होली खेला गया। पूरे साल भर के बाद यह होली आती है बच्चों को होली का रहता है बेसब्री से इंतजार
इधर रहमगंज में युवाओं की टोली होली के रंग में खूब झूमते गाते होली के गीतों पर और एक दूसरे को रंग लगाकर रंग बिरंगी होली मनाई गई
दरभंगा ग्रामीण के विधायक ईश्वर मंडल क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों को बीच होली मनाया और होली की बधाई दी