अन्य

आतंकियों का साथ देने वालों को ‘देशद्रोही’ बताया, फिर खुद करने लगी पाकिस्तान के लिए जासूसी

डेस्क :पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उसका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देती नजर आ रही है. वह सरकार और आम नागरिकों की जिम्मेदारी की बात करते हुए आतंकवादियों को सपोर्ट करने वालों को “देशद्रोही” बता रही है. वीडियो में ज्योति खुद को जिम्मेदार नागरिक बता रही है और कह रही है कि देश को बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है, लेकिन अब उसकी असलियत सामने आ चुकी है

इस वीडियो में ज्योति कहती है, “अगर कोई आतंकवादियों को सपोर्ट करता है तो वो इंडियन नहीं हो सकता. हम सबको सतर्क और जिम्मेदार बनना चाहिए, क्योंकि अगर हम चुप हैं, तो हम भी इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *