डेस्क :हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद से सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा हुआ है. इसी बीच ओडिशा की कंटेंट क्रिएटर प्रियंका सेनापति का नाम सामने आते ही मामला और भी गंभीर हो गया. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल होने लगीं और कई यूजर्स ने प्रियंका से इस बारे में सफाई मांगी. जवाब में प्रियंका सेनापति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सफाई दी और कहा, “ज्योति सिर्फ एक यूट्यूब की दोस्त थी, उससे मेरी पहचान केवल प्रोफेशनल वजहों से थी. मैं उसके किसी भी गैरकानूनी काम से अनजान थी. अगर मुझे ये पता होता कि वह दुश्मन देश के लिए जासूसी कर रही है, तो मैं उससे कोई संपर्क नहीं रखती.”
प्रियंका ने आगे कहा, “मैं खुद इस खबर से हैरान हूं. अगर किसी भी जांच एजेंसी को मुझसे पूछताछ करनी है, तो मैं पूरी तरह सहयोग करने को तैयार हूं. मेरे लिए देश सबसे पहले है
