अन्य

5 सामान्य सूत्र प्रदूषण में लंग्स की गंदगी को करेंगे साफ, अभी से कर दें शुरू

डेस्क: लंग्स (Lungs)हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जिसके बिना हम जिंदा (Alive)नहीं रह सकते. फेफड़े (lungs)ही वायु को खींचते (pulling)हैं और उनमें से बहुत सी गैसों (gases)को निकालकर शुद्ध ऑक्सीजन (oxygen)को छान लेते हैं. इस ऑक्सीजन (oxygen)को खून के माध्यम से शरीर के कतरे-कतरे तक पहुंचा दिया जाता है. इसी से हम जिंदा रहते हैं. लंग्स में कोई भी खराबी जीवन के लिए घातक हो सकती है. इसलिए लंग्स या फेफड़े की सफाई बहुत जरूरी है. ऑक्सीजन को लाने के अलावा लंग्स कार्बडाइऑक्साइड को शरीर से बाहर भी करते हैं. इसके अलावा लंग्स शरीर में पीएच का बैलेंस करते हैं और शरीर को बाहरी आक्रमण से बचाते हैं. शरीर में जैसे ही इंफेक्शन वाले सूक्ष्मजीवों का हमला होता है, फेफड़े में मौजूद म्यूकोसिलयरी क्लीयरेंस इसका सफाया कर देता है. प्रदूषण में लंग्स पर कई तरह के जहरीली रसायनों का हमला होता है. इससे लंग्स कमजोर होने लगते हैं लेकिन लंग्स को मजबूत बनाने के लिए यहां दिए जा रहे कुछ सामान्य सूत्र बेहद काम आएंगे.

1. हेल्दी फूड-लंग्स की सफाई के लिए हेल्दी फूड का होना बेहद जरूरी है. हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक चुकंदर, गोल मिर्च, सेब, कद्दू के बीज, हल्दी, टमाटर, ब्लूबेरी, ग्रीन टी, लाल बंदगोभी आदि लंग्स की सफाई वाले फूड हैं. सर्दी के दिनों में इन फूड का सेवन बढ़ा दें इससे लंग्स पर जहरीली रसायनों का कम प्रभाव पड़ेगा.
2. स्मोकिंग छोड़ें-अमेरिकन लंग्स एसोसिएशन के मुताबिक हेल्दी फेफड़े के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप स्मोकिंग छोड़ दें और अल्कोहल का भी सेवन न करें. स्मोकिंग लंग्स को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है. इसलिए यदि आप फेफड़े की सफाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले स्मोकिंग को हर हाल में छोड़ दना होगा. स्मोकिंग फेफड़े में सड़न पैदा कर इनमें सूजन पैदा करता है.
3. रेगुलर एक्सरसाइज-फेफड़े को मजबूत बनाने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज बहुत जरूरी है. इसके लिए ब्रीदिग एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होता है. एक्सरसाइज से लंग्स में संकुचन पैदा होती है जिससे फेफड़े में लचीलापन बढ़ता है और इससे सहन शक्ति बढ़ती है. इसके लिए लंबी गहरी सांस लेकर फिर उसे छोड़ना फायदेमंद होता है. प्राणायाम योग भी इसके लिए फायदेमंद होता है.
4. एयर प्यूरीफायर प्लांट-जिस घर में आप रहते हैं वहां अंदर की हवा भी साफ होनी चाहिए. इसके लिए आप एयर प्यूरीफायर नेचुरल प्लांट को लगा सकते हैं. इसके लिए स्पाइडर प्लांट, मनी प्लांट, पीस लिली और बैंबू प्लांट लगाना फायदेमंद रहेगा
5. प्रदूषण के संपर्क से बचें-जहां तक संभव हो प्रदूषण के संपर्क में न जाएं. अगर बाहर ज्यादा प्रदूषण है तो कोशिश करें कि घर में ही रहें और घर में एक्सरसाइज कर लें. बाहर निकलें तो मास्क लगाकर बाहर जाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *