अन्य

पाकिस्तान में मारा गया भारत का एक और दुश्मन, लश्कर के टॉप आतंकी सैफुल्लाह खालिद का हुआ मर्डर; 2006 में RSS मुख्यालय पर हुए हमले का था मास्टरमाइंड

डेस्क :लश्कर-ए-तैयबा का टॉप ऑपरेटिव सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मारा गया है. जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायरिंग की, जिसमें उसकी मौत हो गई. खालिद भारत में कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था. इनमें 2001 में रामपुर के सीआरपीएफ कैंप पर हमला, 2005 में बेंगलुरु में इंडियन साइंस कांग्रेस पर हमला और 2006 में नागपुर में आरएसएस हेडक्वार्टर पर हमला शामिल है. वह लंबे वक्त तक नेपाल में “विनोद कुमार” के नाम से छिपकर रह रहा था और वहीं एक स्थानीय महिला नगमा बानो से शादी भी की थी.

नेपाल से ही वो लश्कर के लिए काम करता था और हाल ही में पाकिस्तान के सिंध में बदिन जिले में जाकर बस गया था, जहां से वो फंडिंग और भर्ती जैसे काम देख रहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *