सबसे पहले पंजाब में दो जासूस पकड़े गए। खुलासा हुआ कि ये दोनों पाकिस्तान दूतावास में तैनात अधिकारी दानिश से जुड़े हुए थे। इसके बाद भारत सरकार ने दानिश को भारत छोड़ने का आदेश दिया। अब दानिश से जुड़ी ये यूट्यूबर अरेस्ट हुई है। आरोप है कि ज्योति भारत की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंचा रही थी।
