दरभंगा बिहार स्थानीय

केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर से मिले सांसद, दरभंगा के शहरी विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा कराने का किया आग्रह

केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर से मिले सांसद, दरभंगा के शहरी विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा कराने का किया आग्रह

दरभंगा में शुद्ध पेयजल के लिए शुरू हुई पहल, 186.16 करोड़ की जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी – डा गोपाल जी ठाकुर

स्वच्छ भारत मिशन के तहत दरभंगा में सीवरेज एवं सेप्टेज प्रबंधन के साथ जलाशय पुनरुद्धार के लिए हो रही ठोस पहल- डा गोपाल जी ठाकुर
————————————

दरभंगा में सहित उत्तर बिहार के शहरों में शहरी विकास के आधारभूत संरचना को आधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार संकल्पित है। इसी आलोक में दरभंगा मे सिवरेज एवं सेप्टेज प्रबंधन के माध्यम से शहर को स्वच्छ बनाने तथा दरभंगा के समग्र शहरी विकास को नई गति देने के लिए पहल और प्रयास शुरू कर दी गई है। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजना अमृत -2 के तहत दरभंगा शहर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 186.16 करोड़ की जलापूर्ति परियोजना को स्वीकृति देकर निविदा निष्पादन की औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।
स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने गुरुवार को केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से उनके कार्यालय में मुलाकात करने के बाद उपरोक्त बातें कही है।
इस मौके पर सांसद डा ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर के साथ भेंट तथा बैठक के दौरान दरभंगा शहर में निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीघ्रता से पूरा करने तथा नई योजनाओं की स्वीकृति तथा क्रियान्वयन के लिए विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से सांसद को अवगत कराते हुए बताया कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता दरभंगा सहित उत्तर बिहार के शहरों में आधुनिक शहरी आधारभूत संरचना का विकास करना है जिसके आलोक में अमृत -2.0 के अंतर्गत दरभंगा के लिए 186.16 करोड़ की जलापूर्ति परियोजना स्वीकृत की गई है तथा इसकी निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है इसके साथ साथ बिहार में अमृत -2.0 के तहत जलापूर्ति, सीवरेज एवं सेप्टेज प्रबंधन, जलाशय पुनरुद्धार तथा पार्क विकास सहित अन्य शहरी विकास परियोजना कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर के साथ बैठक में सांसद डा ठाकुर ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी- पटरी तथा छोटे व्यवसायियों को सशक्त बनाने, शहरी स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने तथा शहरी नागरिक सुविधाओं के विस्तार जैसे विषयों चर्चा करते हुए कहा कि कहा कि दरभंगा कमिश्नरी मुख्यालय है जिसके कारण यह शहर तेजी से विकसित हो रहा है और केंद्र सरकार की विभिन्न शहरी विकास योजनाओं के माध्यम से आम नागरिकों को सभी आधुनिक सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार संकल्पित है। सांसद डा ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर से दरभंगा के लिए स्वीकृत परियोजनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि दरभंगा को आधुनिक, स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं नागरिक सुविधाओं से समृद्ध शहर बनाने की दिशा में शीघ्र पहल शुरू की जाए ताकि केंद्र सरकार की विभिन्न शहरी विकासपरक योजनाओं क्रियान्वयन से दरभंगा के विकास को और अधिक गति मिल सके तथा दरभंगा शहर का विकास देश के मानचित्र पर स्थापित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *