राष्ट्रीय

छात्रा का बैग छीनकर भागा बंदर, छुड़ाने की कोशिश में 150 फीट गहरी खाई में गिरकर शिक्षक की मौत

डेस्क: मध्य प्रदेश के पचमढ़ी स्थित सनराइज व्यू पॉइंट पर बंदर द्वारा छीना गया बैग वापस लेने की कोशिश में करीब 150 फुट गहरी खाई में गिरकर नागपुर के शिक्षक की मौत हो गई। वह स्कूली बच्चों के साथ शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे।

मृतक की पहचान नागपुर के रामदासपेठ स्थित सोमलवार स्कूल के एनसीसी शिक्षक विजय नायक के रूप में हुई है। वह 20 स्कूली बच्चों, साथी शिक्षकों और अपने पिता के साथ हिल स्टेशन पहुंचे थे। रिपोटरं के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे हुई, जब व्यू पॉइंट पर एक बंदर ने समूह के साथ मौजूद स्कूली छात्रा का बैग छीन लिया। बताया जाता है कि नायक बैग वापस लेने के लिए सुरक्षा रेलिंग पार कर गए।
बंदर का पीछा करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया। दुर्गम इलाके के कारण बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने के लिए करीब तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह लगभग 9:30 बजे शव को स्ट्रेचर की मदद से खाई से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमाटर्म के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिवार शव लेकर नागपुर रवाना हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *