राष्ट्रीय

भारत-नेपाल सीमा पर 1.31 करोड़ रुपए का गांजा बरामद, तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम

डेस्क: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के भेलाही थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के रास्ते गांजे की तस्करी को नाकाम करते हुए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने 131 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपए है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुक्रवार को जारी सूचना के अनुसार, एसएसबी की धोरे टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से भारतीय क्षेत्र में गांजे की बड़ी खेप लाकर तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद भेलाही थाना पुलिस और एसएसबी की टीम ने संयुक्त रूप से चिह्नित स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 131 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। सामान्य गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आधार पर जब्त खेप का मूल्य 1 करोड़ 31 लाख रुपए आंका गया है।

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस कार्रवाई में भेलाही थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक गौरव कुमार, अपर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार तथा एसएसबी की 47वीं वाहिनी के उप निरीक्षक गणेश सिंह रावत सहित दोनों सुरक्षा बलों के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *