
दरभंगा। शुक्रवार को बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत देवकुली द्रव्येशर नाथ महाविद्यालय परिसर में विधायक ऐच्छिक कोष से नवनिर्मित पंडित हरिनाथ मिश्र सभागार का लोकार्पण
करने के बाद बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा शिक्षा के बगैर किसी भी समाज, राज्य या देश का विकास संभव नहीं। उन्होंने बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं बेनीपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय पंडित हरिनाथ मिश्र एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित विनोदानंद झा को नमन करते हुए कहा यह बेनीपुर की धरती महान है नमन करने योग्य है जहां से इस देश एवं राज्य के बड़े-बड़े विभूति प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। और उनकी शालीनता, व्यवहार कुशलता, ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा आज भी मिसाल है। उन्होंने मिथिला की संस्कृति को अभूतपूर्व बताते हुए कहा यहां की संस्कृति जागृति और महान है जिस पर हम लोगों को गर्व होनी चाहिए।उन्होंने अपने स्वागत से अभिभूत होते हुए कहा इतिहास भूगोल से खेलता है आज भले ही समस्तीपुर या मधुबनी अलग भूभाग दिखाई पड़ रहा हो लेकिन मेरा जन्म स्थल दरभंगा जिला है जो एकीकृत दरभंगा के रूप में और मिथिला का प्रसिद्ध भूभाग के रूप में चर्चित रहा है। जिसकी सभ्यता और संस्कृति देश भर में एक अलग पहचान रखती है। उन्होंने कहा शिक्षा समाज से जोड़ने की एक बहुत मजबूत कड़ी है और समाज से जुराब और समाज के दुख दर्द से जुड़ने के लिए शिक्षित होना पहला कदम माना जाता है। उन्होंने स्थानीय विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा आपके पूर्व जन प्रतिनिधि की तरह विनय जी भी सादगी सच्चाई ईमानदारी, दृढ़ता के प्रतीक हैं जो हमेशा शिक्षा का उत्तरोत्तर विकास के लिए और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए चिंतनशील रहते हैं। और विधानसभा में भी और सरकार के स्तर पर भी शिक्षा से संबंधित हर मामले को लेकर दलीय स्तर पर आपका विधायक का नाम चर्चा के लिए पहले श्रेणी में लिया जाता है। उन्होंने अपने अग्रज तुल्य जितेंद्र कुमार राय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा आज मैं इस धरती पर पहुंचकर अपने आप को न केवल सौभाग्य शाली समझता हूं बल्कि एक बहुत बड़े दबाव से भारमुक्त महसूस कर रहा हूं। क्योंकि काफी दिनों से इन दोनों व्यक्तियों की ओर से इस सभागार का लोकार्पण के लिए दबाव में था जो आज पूरा कर अपने आप को हल्कापन महसूस कर रहा हूं। उन्होंने बिहार सरकार और नीतीश कुमार की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा वैसे तो हर क्षेत्र में विकास का कीर्तिमान कायम हुआ खासकर शिक्षा के क्षेत्र में पंचायत स्तर से लेकर प्रमंडल स्तर तक प्राथमिक विद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक की स्थापना के साथ नियमित पढ़ाई एवं सभी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। महिला उत्थान के लिए बिहार में जो कार्य किए गए उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हमारे नीतीश कुमार का मुक्त कंठ से प्रशंसा करते आए हैं और लगातार हमारी माताएं एवं बहने आगे बढ़ रही है। साथ ही विधि व्यवस्था के मामले में समाज में शांति स्थापित हुई और सर्वांगीण विकास के साथ-साथ जनता के विकास पर खड़े उतरे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्य प्रणाली को सराहना करते हुए कहा कि देश में पहला मुख्यमंत्री हुए जो पदासीन होने के समय से अधिक ज्यादा लोकप्रियता और जन समर्थन के साथ मुख्यमंत्री पद से स्वेच्छा विदाई लिए। उन्होंने विद्यालय परिवार एवं बड़े भाई तुल्य जितेंद्र नारायण राय के प्रति आभार प्रकट किया एवं आम लोगों को अपने विधायक पर भरोसा रखते हुए कहा सुचिता एवं ईमानदारी का पर्याय बनकर आपके सेवा में हमेशा तत्परता से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बेनीपुर विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी एवं दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल की उज्जवल भविष्य की कामना की। दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए आम लोगों के तरफ से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की और कुशल संगठनकर्ता की संज्ञा दी। विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने उप मुख्यमंत्री को अपना अभिभावक बताते हुए कहा वैसे तो हमेशा से इनका मार्गदर्शन मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा और विकास के मामले में वियर निर्माण की स्वीकृति देकर बेनीपुर और बिरौल अनुमंडल के किसानों को उपकृत किया है।बेनीपुर के विभूति पंडित हरिनाथ मिश्र सभागार का लोकार्पण इस महाविद्यालय परिसर में अपने कर कमल द्वारा किए जाने को लेकर आभार प्रकट किया। हरे राम राय गोलू जी, पंचायत के मुखिया अभिषेक मिश्रा, चंद्रशेखर राय, राजकरण मुखिया, अशोक राय, कौशल राय, जदयू के जिला अध्यक्ष रामशंकर सिंह,प्रो अवन कुमार राय ,विधानसभा संयोजक पिंटू झा सहित अन्य लोग सामिल थे।
