ग्राम सभा के सफल संचालन पर डीडीसी एवं निदेशक सम्मानित
दरभंगा। जिले में ग्राम सभाओं के सफलतापूर्वक संचालन एवं आयोजन में बेहतर समन्वय और सहयोग के लिए जिला ग्रामीण आवास सहायक संघ की ओर से उप विकास आयुक्त महोदय एवं निदेशक महोदय को सम्मानित किया गया। संघ के कोर कमेटी के सदस्यों ने दोनों अधिकारियों को मिथिला की परंपरा के अनुरूप पाग, चादर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ग्रामीण आवास सहायकों ने ग्राम सभा के सफल आयोजन में प्रशासनिक स्तर से मिले सहयोग के लिए अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्रामीण आवास सहायक राहुल पासवान, मनोज कुमार पासवान, अमरीश भास्कर, मनीष कुमार, बच्चा बाबूलाल देव, बृजमोहन कुमार चौपाल, राकेश कुमार प्रसाद एवँ अमित चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।


