अन्य

डिविजनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, दरभंगा द्वारा बिहार सरकार में दरभंगा से दो मंत्रियों का किया गया सम्मान 

दरभंगा। डिविजनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, दरभंगा द्वारा बिहार सरकार में मंत्री के रूप मे दरभंगा जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे दो मंत्रियों—मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री, मदन सहनी और वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, डॉ. रामचंद्र प्रसाद के सम्मान में सम्मान सह अभिनंदन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता डिविजनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, पवन कुमार सुरेका ने किया। चैंबर की ओर से संरक्षक,बिनोद साह,कैलाश बैरोलिया, प्रधान सचिव,सुशील कुमार जैन,उपाध्यक्ष किशुन सहाय और सचिव,अभिषेक चौधरी ने दोनों मंत्रियों को मिथिला की परंपरागत पाग, चादर,स्मृति-चिह्न,पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। मौके पर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री, मदन सहनी ने कहा व्यापारियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 20 जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने हेतु लगभग 45,741 एकड़ भूमि लगभग 30,000 करोड़ रु की लागत से अधिग्रहित कर रही है। बहादुरपुर प्रखंड में 385 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया मद्य निषेध कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उनका विभाग पुलिस, आरपीएफ, एसएसबी, जीआरपी, एयरपोर्ट प्रशासन सहित विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार कार्रवाई कर रहा। सरकार का निर्णय है किसी भी चेकपोस्ट पर विदेशी शराब बरामद होने पर संबंधित वाहन अथवा माल के मालिक के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, डॉ रामचंद्र प्रसाद ने कहा उनका विभाग राज्य के पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा। चालू वर्ष में राज्यभर में 2 करोड़ 95 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित। सभी नागरिकों से अपील है की वे अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उस पेड़ के संरक्षण का संकल्प लें।

चैंबर के अध्यक्ष,पवन कुमार सुरेका ने किया उन्होंने कहा दोनों मंत्रियों का व्यापारिक, औद्योगिक समुदाय की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। दोनों मंत्रियों के पास अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग हैं और दरभंगा ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार की जनता, व्यापारिक जगत को उनसे बड़ी अपेक्षाए हैं। श्री सुरेका ने कहा मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के माध्यम से समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण,अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में मंत्री के प्रयास निश्चित रूप से राज्यहित में महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग जल संरक्षण, व्यापक वृक्षारोपण, हरित विकास तथा पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से बिहार के सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके अतिरिक्त दोनार उद्योग संघ की ओर से अमित कुमार, कपड़ा व्यवसायी संघ की ओर से ओम प्रकाश अग्रवाल,बाजार समिति की ओर से संतोष साह ने मंत्रियों का पारंपरिक सम्मान किया। समारोह में मनोज साह, आशीष सराफ,मदन राय एवं कन्हैया साह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए दोनों मंत्रियों का स्वागत किया। दरभंगा के औद्योगिक, व्यापारिक एवं पर्यावरणीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखे। चैंबर के कोषाध्यक्ष,मुकेश खेतान ने अतिथियों,जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *