दरभंगा शिक्षक सीट से डॉ. मदन मोहन झा, दरभंगा स्नातक सीट से रजनीकांत पाठक को बनाया प्रत्याशी
पटना। बिहार विधान परिषद के आगामी द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद पार्टी ने स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।
पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. मदन मोहन झा, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मनोज कुमार जायसवाल, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीकांत पाठक, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजय यादव और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. असदुल्लाह खान को उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस की इस घोषणा के बाद बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। अब सभी की नजरें चुनावी तैयारियों और संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशियों की गतिविधियों पर रहेंगी।
आशुतोष झा


