करनाल जिला प्रादेशिक स्थानीय हरियाणा

समाधान शिविर में डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं

समाधान शिविर में डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं

डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

करनाल, 01 अक्तूबर। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल स्तरों पर हर सोमवार और वीरवार को प्रातः:10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आमजन इन निर्धारित दिनों पर समाधान शिविर में पहुंचकर समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं।


उन्होंने बताया कि वीरवार को आयोजित समाधान शिविरों में 8 समस्याएं प्राप्त हुई हैं जिन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैंं। इनमें करनाल मुख्यालय पर 6, नीलोखेड़ी व इंद्री उपमंडल में एक-एक शिकायत प्राप्त हुई। वहीं घरौंडा व असंध उपमंडल में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने लोगों से अपील की वे निजी व सामूहिक समस्याओं के समाधान के लिए हर सोमवार व वीरवार को आयोजित किए जाने वाले समाधान शिविरों में रखें।

ये आई समस्याएं
करनाल मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में राजा राम बुढ़ापा पेंशन बनवाने को लेकर क्रीड़ से संबंधित शिकायत को लेकर पहुंचे। दीपा गांव अराईपुरा से उसके पुत्र हिमांशु जो 100 प्रतिशत विकलांग है व 18 वर्ष का हो चुका है उसका विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने से संबंधित शिकायत को लेकर पहुंची। जयपाल निवासी गांव दहा से उसका दिव्यांगता प्रमाण पत्र व यूडीआईडी कार्ड बनाने की शिकायत को लेकर पहुंचे। रविंद्र कुमार गांव दरड से उसके बिजली के मीटर से सम्बंधित बकाया बिल की जांच व विवरण प्रदान करने बारे अनुरोध में शिकायत को लेकर पहुंचे। राम लाल गांव समानाबाहू से कच्चे मकान की मरम्मत करवाने शिकायत को लेकर पहुंचे। किस्मत देवी गांव अराईपुरा से उसकी परिवार पहचान पत्र में उसकी आय गलत दर्ज है जिसको ठीक करवाने की शिकायत को लेकर पहुंची। नीलोखेड़ी में आयोजित समाधान शिविर में योगेश शर्मा परिवार पहचान पत्र जन्म तिथि को ठीक करवाने से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे। इसी प्रकार इंद्री उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में भानजान सिंह परिवार पहचान पत्र मे बुढ़ापा पेंशन के लिए जन्म तिथि को ठीक करवाने की समस्या लेकर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *