
दरभंगा। दरभंगा जिला एमपी, एमएलए कोर्ट में आदर्श आचार संहिता उलंघन मामलें में पूणियॉ के सासंद राकेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और चन्द्रकांत सिंह ने शुक्रवार को पीठासीन पदाधिकारी पुष्पम किशोर के समक्ष सदेह हाजिर हुए। वर्ष 2015 के बिहार बिधान सभा आम निर्वाचन के दौरान अनुमति प्राप्त अवधि की समाप्ति के बाद हेलीकॉप्टर उताड़ने तथा बिना अनुमति लिए दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अपने दल के प्रत्याशी चन्द्र कांत सिंह के समर्थन में सभा करने के आरोप में पप्पू यादव और चंद्रकांत सिंह के खिलाफ केवटी थाना में प्राथमिकी संख्या-124/15 दर्ज की गई थी। जिसमें आदर्श आचार संहिता उलंघन का आरोप लगाई गई थी। इसी मामलें में शुक्रवार को न्यायालय में अभियोजन पक्ष का वहश संपन्न हुआ। अब आगामी 10 जुलाई को वचाव पक्ष के लिए तिथि निर्धारित की गई है।
