अन्य उत्तर प्रदेश

गोरखपुर : अब भुना चना भी मिलावटी ! चमड़ा रंगनेवाला जहरीला औरामाइन केमिकल लगाकर बनाया जा रहा पीला-चमकदार !

अब भुना हुआ चना भी मिलावटी आ रहा। गोरखपुर में 30 टन मिलावटी चना पकड़ा गया है। चमड़ा रंगने वाला औरामाइन केमिकल लगाकर चने को पीला और चमकदार बनाया जा रहा था। यह केमिकल प्रतिबंधित और जहरीला है। मां तारा ट्रेडर्स इस चने की 375 बोरी बेच भी चुका है।

अन्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ : सीतापुर के MLC पवन सिंह चौहान UP सरकार की लोक लेखा समिति के सदस्य मनोनीत

लखनऊ (नागेंद्र सिंह चौहान) : सीतापुर के एमएलसी पवन सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे महत्वपूर्ण ‘लोक लेखा समिति’ का सदस्य मनोनीत किया गया है. एसआर ग्रुप, बीकेटी के चेयरमैन एवं सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सभापति (विधान परिषद) कुंवर मानवेन्द्र सिंह, सभापति (विधानसभा) सतीश महाना […]

अन्य उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : सैकड़ों छात्रों ने UPPSC दफ्तर के सामने किया प्रोटेस्ट, पुलिस से झड़प

प्रयागराज में आज सैकड़ों छात्रों ने UPPSC दफ्तर के सामने प्रोटेस्ट किया। इस दौरान पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस कई छात्रों को वहां से घसीटते हुए ले गई। छात्रों की मांग है कि PCS प्री 2024 और RO–ARO प्री 2023 के रिजल्ट की फाइनल आंसर की जारी हो। पास और फेल छात्रों के नंबर […]

अन्य उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर : मस्जिद में लाउडस्पीकर की तेज आवाज, CCTV में मौलाना को धक्के मारते दिखे दारोगा, प्रकरण बताते हुए मौलाना ने ‘गर्दन काटने’ का दे डाला बयान, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मिली जमानत

मुजफ्फरनगर पुलिस एक मस्जिद पर गई। लाउडस्पीकर की आवाज तेज बताई। इस पर मौलाना इरफान व दरोगा विनोद चौधरी की बहस हो गई। CCTV में दारोगा, मौलाना को धक्के मारता दिखा। मौलाना ने पूरा प्रकरण बताते हुए ‘गर्दन काटने’ का बयान दे दिया। इस पर पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर लिया। हाथोंहाथ कोर्ट से […]