उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में पैसों के लेनदेन में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, ताड़तोड़ फायरिंग से एक की मौत

डेस्क:बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें अजब सिंह और सोनू की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। वारदात की जानकारी होते ही एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी और एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच दर्जनभर से अधिक राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई है। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एसएसपी दिनेश कुमार ने वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि यह थाना सिकंदराबाद के निजामपुर गांव में हुई, जिसमें दोनों पक्षों से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी सामने आई है कि सिकंदराबाद के रहने वाले उत्तम शर्मा से पैसों के लेनदेन के मामले में प्रशांत नाम के लड़के से कहासुनी शुरू हुई थी। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट की गई, इसके बाद फायरिंग हुई। वारदात में दोनों पक्ष से एक-एक शख्स की मौत हो गई है।
एसएसपी ने आगे बताया कि एक पक्ष के अजब सिंह की मौत हो गई है और इसी पक्ष के रतन और अरविंद घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। दूसरे पक्ष से सोनू के बारे में बताया जा रहा है कि उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाई गई, जिससे घायल होकर उसकी भी मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी शामिल हैं, उनका पता कराया जा रहा है, उन सब के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात में हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। जवाबी फायरिंग में आरोपी लोकेश के पैर में गोली लगी है। जान मोहम्मद की हत्या के मामले आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *