दरभंगा

जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

दरभंगा 15 अगस्त 2026:-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दरभंगा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं एवं सहायिकाओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्र निर्माताओं के योगदान का स्मरण किया।

इस अवसर पर बच्चों एवं समुदाय के सदस्यों के बीच देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन जनभागीदारी एवं सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *