अंतरराष्ट्रीय

फिर बरसा बारूद! इज़राइल–लेबनान में खूनी टकराव

सीज़फायर को दो महीने भी पूरे नहीं हुए… और दक्षिणी लेबनान में फिर गूंजने लगीं धमाकों की आवाजें!

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली हवाई हमलों में कम-से-कम 11 लोगों की मौत हुई है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। इन हमलों को जून में हुए सीज़फायर के बाद सबसे घातक हमलों में बताया जा रहा है।

इज़राइल का कहना है कि ये कार्रवाई हिज़्बुल्लाह के हमले के जवाब में की गई, जिसमें तीन इज़राइली सैनिक घायल हुए थे। वहीं लेबनान ने इन हमलों की निंदा करते हुए कहा है कि इससे क्षेत्र में शांति की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है।

यानी सीज़फायर के बावजूद दोनों पक्षों के बीच तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

सवाल सिर्फ इतना नहीं कि अगला हमला कब होगा… सवाल ये है कि क्या इस इलाके में शांति का समझौता टिक भी पाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *