एक तरफ अमेरिका की धमकी… दूसरी तरफ ईरान का सीधा जवाब! और बीच में है दुनिया का वो समुद्री रास्ता, जहां जरा-सी हलचल पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिला सकती है।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर Strait of Hormuz पर पहुंच गया है। ईरान ने साफ कहा है कि यह रणनीतिक समुद्री रास्ता उसके नियंत्रण में रहेगा।
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज़ पर अमेरिकी नियंत्रण की बात कही है और अमेरिकी नागरिकों को महंगे पेट्रोल के लिए तैयार रहने का संकेत दिया है। इस बीच ईरान और ओमान के जरिए बातचीत भी जारी है।
होर्मुज़ दुनिया के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यहां से बड़ी मात्रा में वैश्विक तेल व्यापार गुजरता है। अगर यहां तनाव और बढ़ता है, तो इसका असर सिर्फ अमेरिका या ईरान पर नहीं, बल्कि दुनिया भर में ऊर्जा और ईंधन की कीमतों पर पड़ सकता है।
क्योंकि होर्मुज़ में उठने वाली लहरें सिर्फ समुद्र तक सीमित नहीं रहतीं… उनका असर दुनिया के बाजार और आपकी जेब तक पहुंच सकता है।

