
दरभंगा। पुलिस केन्द्र लहेरियासराय (दरभंगा) में रैतिक परेड का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में किया गया। निरीक्षण के क्रम में परिचारी प्रवर एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित हुए। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। इस रैतिक परेड का उद्देश्य पुलिस कर्मियों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस, अनुशासन, एकरूपता सुनिश्चित करना है। शारीरिक फिटनेस: पुलिसकर्मियों को दौड़ और ड्रिल के माध्यम से फिट रखा जाता है।
टर्नआउट चेक: वर्दी की स्वच्छता और अनुशासन की जाँच की गई।
अनुशासन और ड्रिल: टोलीवार ड्रिल कराई गई ताकि एकरूपता बनी रहे। पुलिस केन्द्र दरभंगा में प्रशिक्षण कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों के मानसिक, शारीरिक एवं आत्मविकास हेतु योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अन्य निरीक्षण: पुलिस केन्द्र की शाखाओं, बैरक की साफ-सफाई और वाहनों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिये गए।
