
दरभंगा। मजदूर दिवस के अवसर पर
दरभंगा नगर निगम कर्मचारी संघ तथा दरभंगा नगर निगम संविदा एवं दैनिक कामगार यूनियन की ओर से दरभंगा नगर निगम कार्यालय परिसर में संघ के अध्यक्ष, राजाराम की अध्यक्षता में मजदूर दिवस मनाया गया। मौके पर महापौर अंजुम आरा, उप महापौर, नाजिया हसन, वार्ड 21 के वार्ड पार्षद नवीन सिन्हा एवं कार्यालय अधिकक्ष, मुख़्तार खान मौजूद रहे। मौके एक सभा हुई सभा में संघ के महासचिव मुख्तार अहमद खान के द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने हेतु निगम प्रशासन को दिए गए पत्र को पढ़कर सुनाया गया एवं नगर निगम बोर्ड से 9 सूत्री मांग को स्वीकृत करने का अनुरोध किया गया। साथ ही संघ की ओर से सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया सभा में महापौर, उप महापौर एवं पार्षद नवीन सिन्हा वार्ड 21 भी उपस्थित हुए और उनके द्वारा भी सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। जिससे सफाई कर्मियों में काफी उत्साह देखा गया। मुख्य वक्ताओं में कामरेड शशिकांत मिश्रा,कामरेड दीपक राम, बप्पी राम, संजीव राम, कुंदन राम, श्याम राम, राकेश राम, शंकर बिहारी इत्यादि ने भी अपनी बात रखी। अल्पाहार के बाद अध्यक्ष के द्वारा सभा के समाप्ति की घोषणा की गई।
