गुरुग्राम : बाइकर महिला को टक्कर मारने वाले कार ड्राइवर कल्याण बैंसला का बयान सामने आया। उन्होंने कहा, करीब 10 मिनट तक बाइकर ग्रुप उनकी कार के आगे–पीछे होता रहा। इससे वह परेशान हो गए।
उन्होंने कार से हाथ बाहर निकालकर बाइकर ग्रुप को समझाया भी था। उन्हें आगे मुड़ना था। इसलिए तेज स्पीड कर कार आगे निकालने की कोशिश की। इसी दौरान एक बाइक की साइड कार से लग गई।
कल्याण बैंसला ने कहा कि वे आगे रेड लाइट पर रुके, लेकिन फैमिली ने कहा कि यहां मारपीट भी हो सकती है, इसलिए फिर वे वहां से निकल गए। कल्याण का कहना है कि अगर बाइकर महिला पूरी Video क्लिप दिखाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

