अन्य

मजदूर दिवस पर मजदूरों के बिच जमीन पर बैठक मजदूरों को राजीव सिंह और डॉ. जमाल हसन जैसे जनप्रतिनिधियों ने दिया उचनीच खत्म करने का संदेश 

दरभंगा। हर साल 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। बिहार राज्य इंप्लॉइज बॉडी एसोसिएशन द्वारा दरभंगा नगर निगम परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर दरभंगा जिला कांग्रेस कमिटी के नगर जिलाध्यक्ष सह वार्ड 20 के पार्षद प्रतिनिधि डॉ. जमाल हसन और प्रमंडलीय पार्षद महासंघ के अध्यक्ष सह वार्ड 13 पार्षद राजीव सिंह भी उपस्थित हुए

कार्यक्रम के दौरान एक बेहद प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। जब दोनों नेताओं ने मंच पर बैठने की जगह मजदूर के बीच जमीन पर बैठना पसंद किया। जब मंच पर मौजूद लोगों ने उन्हें ऊपर आने के लिए आग्रह करते रहे लेकिन उन्होंने साफ मना करते हुए कहा आज मजदूर दिवस है और हमें आज से यह पहल करनी चाहिए के हम मजदूरों को सम्मान देने के लिए उनके बीच बैठें। समाज में जो ऊँच-नीच और दूरी की खाई है, उसे समाप्त करना होगा आज से अभी से हम सभी यह संकल्प लें। उन्हीं मजदूरों के बीच उन दोनों को पाग, चादर से सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ. जमाल हसन ने कहा मजदूर केवल श्रमिक नहीं, बल्कि समाज और देश की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से ही शहरों का विकास संभव हो पाता है। उन्होंने कहा आज भी कई मजदूर अपने मूलभूत अधिकारों, उचित वेतन और सामाजिक सुरक्षा से वंचित हैं, जिसे सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। राजीव सिंह ने कहा मजदूरों को केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन सम्मान मिलना चाहिए। समाज में बराबरी, सम्मान और संवेदनशीलता की भावना विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *