
दरभंगा। क्वालिटी कौंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से आरोग्य ग्रामीण हेल्थ केयर फाउंडेशन द्वारा दरभंगा में 30 अप्रैल गुरुवार को नभ क्वालिटी यात्रा – इन्हेसिंग हेल्थ केयर स्टैण्डर्ड्स कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में हसमुख जैन (नभ असेसर ) ने अस्पतालों एवं डॉक्टरों को नेशनल अक्करीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटलस एंड हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स के मानकों, महत्व एवं अक्करीडिटेशन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इस आयोजन को विशाल सिंह ने सफलतापूर्वक संचालित किया। कार्यशाला में कुल 23 अस्पतालों ने भाग लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए दरभंगा के वरिष्ठ चिकित्सक, डॉ. गौड़ी शंकर झा और्थोपैडिक्स सर्जन एवं डॉ. अमित कुमार और्थोपैडिक्स सर्जन ने बताया आरोग्य ग्रामीण हेल्थ केयर फाउंडेशन ने बताया इस प्रकार की कार्यशालाएं विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जा रही हैं, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाकर एक मजबूत एवं सुरक्षित हेल्थ केयर सिस्टम का निर्माण किया जा सके। साथ ही संस्था ने यह भी कहा की क्वालिटी कौंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से बिहार के प्रत्येक जिले में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे राज्य के हेल्थकेयर सेक्टर में व्यापक सुधार संभव हो सके। मौके पर चिकित्सकगण एवं कर्मीगण मौजूद रहे।
