दरभंगा

आरओबी निर्माण कार्यों में तेजी लाने को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

दरभंगा  :- जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिले में निर्माणाधीन विभिन्न रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं निर्माण से संबंधित समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर आज बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में संबंधित आरओबी के अभियंताओं एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने दिल्ली मोड़, चट्टी चौक, कागवा गुमटी एवं पंडासराय में निर्माणाधीन आरओबी की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अभियंताओं को निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने कहा कि आरओबी निर्माण कार्य जिले के यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने, निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाने तथा निर्माण के दौरान आने वाली तकनीकी एवं अन्य बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को भी आरओबी निर्माण से संबंधित भू-अर्जन एवं अन्य लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया,ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।

 

बैठक में सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश सहित संबंधित अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *