अन्य

बाल श्रम निषेध दिवस बच्चों का अधिकार, हमें समाज के उन माता पिता को जागरुक कर बच्चों को शिक्षा की दिशा दिखाना है : तलत आरा बेगम

दरभंगा। न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल, कादिराबाद के ऑडिटोरियम में बाल श्रम निषेध दिवस पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश समाज में बढ़ते बाल श्रम को रोकना एवं उन्हें जागरूक कर शिक्षा के अधिकार से जोड़ना विषय पर केंद्रित था। मौके पर प्रधानाध्यापक, तलत आरा बेगम ने कहा के समाज का अभी भी बहुत बरा वर्ग जो आर्थिक तंगी से मुख्यत जूझ रहा है अपने बच्चों को स्कूल शिक्षा में न भेजकर दुकान और व्यवसाय में लगा देते हैं। जिससे हमारे देश के भविष्य पर एक गहरा संकट छा जाता है। हमें अपने समाज के उन माता पिता,अभिभावक को जागरुक कर उनके बच्चे बच्चियों को शिक्षा की ओर दिशा दिखाना है ताकि आने वाला कल उनलोगों का सुखमय एवं प्रगतिपूर्ण जीवन हो। मौके पर धर्मेंद्र कुमार,विनय कुमार झा,मनीष चौधरी,राजेश कुमार, सिद्धांत सिंह,राखी झा,सुमन कुमारी व अन्य ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *