अंतरराष्ट्रीय

ईरान जाने से बचें: MEA की सख्त एडवाइजरी, हवाई और सड़क-दोनों रास्ते जोखिम भरे

डेस्क: बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच विदेश मंत्रालय (MEA) ने भारतीय नागरिकों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी (New travel advisory) जारी की है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि फिलहाल ईरान की यात्रा (trip to iran) न करें, क्योंकि हवाई और सड़क-दोनों मार्ग सुरक्षित नहीं माने जा रहे हैं।

भारतियों को तुरंत लौटने की सलाह

मंत्रालय ने ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे दूतावास के समन्वय से तय किए गए भूमि सीमा मार्गों के जरिए जल्द से जल्द देश छोड़ दें। यह चेतावनी उन खबरों के बीच आई है, जिनमें भारत-ईरान के बीच उड़ानों के आंशिक रूप से फिर शुरू होने की बात कही जा रही थी।

हवाई सेवाएं अब भी प्रभावित

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भी बयान जारी कर कहा है कि क्षेत्र में जारी तनाव के कारण एयरस्पेस पर पाबंदियां और परिचालन अनिश्चितताएं बनी हुई हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई हैं।

होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है। भले ही डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम की अवधि बढ़ा दी हो, लेकिन जमीनी हालात अब भी पूरी तरह स्थिर नहीं हैं।

फ्लाइट्स शुरू होने के दावे, लेकिन खतरा बरकरार

ईरान ने हाल ही में चरणबद्ध तरीके से हवाई क्षेत्र खोलने की बात कही है, जिसमें कुछ एयरपोर्ट्स से सीमित उड़ानें शुरू करने की योजना शामिल है। हालांकि, भारत सरकार का कहना है कि स्थिति अभी सामान्य नहीं है, इसलिए अनावश्यक यात्रा से बचना ही बेहतर है।
जरूरत पड़ने पर यहां करें संपर्क
भारतीय दूतावास ने आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी किए हैं, जिनके जरिए नागरिक सहायता ले सकते हैं।
कुल मिलाकर, मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अभी ईरान की यात्रा करना जोखिम भरा है और सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *