अन्य

महंगाई भत्ता बढ़ाकर मोदी सरकार ने कर्मचारियों, पेंशनरों को दी सौगात, आमजनों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए संकल्पित है मोदी सरकार : डा गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा। केंद्र की मोदी सरकार आमलोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए संकल्पित है। मोदी सरकार ने लाखों कर्मचारियों,पेंशनर्स को राहत देते हुए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर यह साबित कर दिया है कि सरकारी कर्मचारियों तथा पेंशनरों के हितों की चिंता केंद्र सरकार की प्राथमिकता सूची में शामिल है। भाजपा सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने केंद्र सरकार के द्वारा कर्मचारियों, पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता में 2 प्रतिशत बढ़ाने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा यह निर्णय कर्मचारियों और पेंशनधारियों की आय में वृद्धि कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा की दिशा में वरदान साबित होगा। सांसद डा ठाकुर ने मोदी सरकार के महंगाई भत्ता बढ़ाने संबंधी निर्णय को केंद्र सरकार के सबका साथ सबका विकास का संकल्प बताते हुए कहा आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एनडीए सरकार का यह एक अहम प्रयास है। सांसद डा ठाकुर ने 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी, 68 लाख पेंशनभोगियो के हितों में उठाए गए इस कदम को केंद्र सरकार के द्वारा उठाया गया एक साहसिक कदम बताते हुए कहा कि मोदी सरकार के इस निर्णय से 1 करोड़ 18 लाख लोगों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी जो उनके लिए वरदान साबित होगा। सांसद डा ठाकुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शासन में सबका साथ सबका विकास को मूल मंत्र बताते हुए कहा कि समाज का कोई ऐसा वर्ग वंचित नहीं है जिसके बारे में केंद्र सरकार के स्तर पर चिंता नहीं की जा रही हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *