बिहार

NH-31 पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दंपति समेत 3 लोगों की मौत

डेस्क: बिहार के पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक एसयूवी के सड़क डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से दंपती और उनके चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह हादसा मोकामा थाना क्षेत्र के शिवनार गांव के समीप एनएच-31 पर मंगलवार सुबह हुआ। मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल ने कहा, “वाहन में सवार तीनों लोगों, जिनमें एक विवाहित दंपती और उनका चालक शामिल था, की दुर्घटना में मौत हो गई। एसयूवी में इनके अलावा कोई अन्य यात्री नहीं था।” उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, वाहन अनियंत्रित हो गया या चालक को झपकी आ गई, जिससे एसयूवी राजमार्ग के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मृतकों के परिजनों से लिखित शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *